Redmi लाने जा रही है वायर्ड इयरफोन्स, 2 सितंबर को होंगे लॉन्च,


स्मार्टफोन कंपनियां ऐक्सेसरीज मार्केट में भी अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए रेडमी ने अपने नए वायर्ड इयरफोन्स की झलक दिखाई है। ये वायर्ड इयरफोन्स 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी ने अपने नए वायर्ड इयरफोन्स का एक टीजर विडियो भी शेयर किया है।
  •  ये वायर्ड इयरफोन्स 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाले हैं। 
  • पैसिव नॉइज कैंसलेशन फीचर से है लैस।
  • मिल सकता है 10mm का ड्राइवर।
  • ये इयरफोन्स मेटैलिक बॉडी और लाइट वेट में आएंगे।
रेडमी इंडिया के ऑफिशल ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए 23 सेकंड के इस विडियो में इयरफोन्स की आउटलाइन के साथ 90 डिग्री के ऐंगल पर सेट किए गए 3.5mm कनेक्टर को देखा जा सकता है। इस विडियो पोस्ट में कंपनी ने #WiredForEverything का इस्तेमाल किया है।

पैसिव नॉइज कैंसलेशन फीचर से लैस
नए इयरबड्स में पैसिव नॉइज कैंसलेशन के लिए सिलिकॉन टिप्स दी गई हैं। यह रियलमी बड्स क्लासिक से अलग है जो ऐपल इयरपॉड्स की तरह ओपन फिट डिजाइन के साथ आते हैं। विडियो में इयरफोन्स के कलर का भी पता चलता है जो रेड और ब्लू है।

मिल सकता है 10mm का ड्राइवर
पॉप्युलर लीक्सटर ईशान अग्रवाल ने इन इयबड्स के बारे में और डीटेल्स को शेयर किया है। ईशान की मानें तो कंपनी इन्हें रेडमी इयरफोन्स के नाम के साथ बेचेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इन इयरफोन्स में दमदार ऑडियो के लिए 10mm ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है। ये इयरफोन्स मेटैलिक बॉडी और लाइट वेट में आएंगे। कीमत की बात करें तो कंपनी इसे रियलमी बड्स क्लासिक की कीमत के आसपास लॉन्च कर सकती है। 14.2mm वाले रियलमी बड्स क्लासिक की कीमत 399 रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.