इनविजिबल कैमरे के साथ धमाका करने आ रही Xiaomi, जानें कब हो सकता है लॉन्च


स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फिलहाल नॉच, पंच-होल और पॉप-अप कैमरे वाल मोबाइल्स का ट्रेंड है। कंपनियां इनकी मदद से अपने फोन्स में फुल-स्क्रीन डिसप्ले उपलब्ध करा पाती हैं। लेकिन, अब यूजर्स को जल्द ही फोन में ऐसी टेक्नॉलजी मिलने वाली है, जिसकी मदद से सेल्फी कैमरा को डिसप्ले के अंदर रखा जा सकेगा। इतना ही नहीं कई कंपनियां ऐसी टेक्नॉलजी तैयार करने का दावा भी कर चुकी हैं। लेकिन अब तक किसी फोन में अंडर-डिस्प्ले कैमरा देखने को नहीं मिला है। हाल में ZTE ने कन्फर्म किया था कि वह Axon 20 5G स्मार्टफोन को 1 सितंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी का दावा है कि यह अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, अब शाओमी की ओर से एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें डिसप्ले के अंदर मौजूद कैमरा वाली टेक्नॉलजी की झलक देखने को मिली है।
  • साल 2019 में बनी थी शाओमी की पहली अंडर-स्क्रीन कैमरा तकनीक
  • अगले साल लॉन्च हो सकता है फोन
  • अंडर-डिस्प्ले कैमरा सेंसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा।
शाओमी के प्रेसिडेंट Shou Zi Chew ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में अंडर-डिसप्ले टेक्नोलॉजी से लैस एक फोन देखा गया है। ट्विट में Shou ने लिखा है ‘’हमें अपने Xiaomi इंजीनियरों द्वारा बनाए गए नए मास्टपीस को पेश करने में गर्व है: तीसरी पीढ़ी के अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक! फुल-स्क्रीन डिस्प्ले से लैस फोन्स का उत्पादन अगले साल तक बड़े पैमाने पर शुरू हो सकता है।

ऐसे काम करेगी टेक्नोलॉजी

एक पोस्ट में Xiaomi ने बताया कि कैसे उसके थर्ड जनरेशन वाली अंडर डिस्प्ले कैमरा टेक्नॉलजी काम करती है। शाओमी के अनुसार पहले इस टेक्नॉलजी के लिए हर चार में से एक पिक्सल को डिसप्ले रिजर्व किया गया था, जिसका असर डिसप्ले की पिक्सल डेंसिटी पर पड़ाता था। चार में से तीन हिस्सों को ट्रांसपैरेंट रखकर कंपनी ज्यादा लाइट सेल्फी कैमरा तक पहुंचा सकती थी। वहीं, अब कंपनी हर पिक्सल का थोड़ा हिस्सा डिसप्ले के लिए रिजर्व कर रही है और बाकी हिस्सा ट्रांसपैरेंट है, जिससे बेहतर पिक्सल डेंसिटी के साथ कैमरा भी अच्छी तरह काम करता है।

अगले साल लॉन्च हो सकता है फोन

शाओमी 2021 की शुरुआत में इस तकनीक वाले फोन लॉन्च कर सकती है। अगर बात करें वीडियो में देखे गए नया प्रोटोटाइप की तो यह मॉडीफाइड Mi 10 Ultra जैसा दिख रहा है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए कोई पंच-होल नहीं है और कैमरा डिस्प्ले के अंदर से काम करता है।

साल 2019 में बनी थी शाओमी की पहली अंडर-स्क्रीन कैमरा तकनीक

गौरतलब है कि शाओमी ने पिछले साल जून, 2019 में फर्स्ट जेनरेशन अंडर स्क्रीन कैमरा टेक्नॉलजी को बनाया था। इसके अलावा पहले प्रोटोटाइप का विडियो भी शेयर किया गया था। लेकिन बाद में सामने आया था कि डिस्प्ले के कैमरा वाले हिस्से की पिक्सल डेंसिटी काफी कम है।

इसके अलावा शाओमी सीईओ लेई जुन की ओर से अक्टूबर, 2019 में सेकेंड जेनरेशन अंडर-डिस्प्ले कैमरा टेक्नॉलजी का विडियो शेयर किया गया था। वहीं, शाओमी के प्रेसिडेंट Shou Zi Chew ने थर्ड जेनरेशन और बड़े इंप्रूवमेंट के साथ अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक का प्रदर्शन किया है।

शाओमी मी 10 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस

आठ कोर(2.84 गीगाहर्ट्ज, सिंगल कोर + 2.42 गीगाहर्ट्ज, ट्राई कोर + 1.8 गीगाहर्ट्ज, क्वाड कोर)
स्नैपड्रैगन 865
8 जीबी रैम
डिसप्ले
6.67 इंच (16.94 सेमी)
386 पीपीआई, एमोलेड
120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट
कैमरा
48 + 48 + 12 + 20 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमरा
डुअल—कलर एलईडी फ्लैश
20 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
4500 एमएएच
फास्ट चार्जिंग
नॉन रिमूवेबल
शाओमी मी 10 अल्ट्रा प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस: रु. 56,990
रिलीज की तारीख: December 24, 2020 (अनौपचारिक)
वेरियंट: 8 जीबी रैम / 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति: आने वाला है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.