टेक कंपनी Xiaomi इंडिया में Redmi 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इसी सीरीज़ में एक और नया फोन जोड़ने की तैयारी कर रही है जिसे Redmi 9A नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।फोन की जानकारी देते हुए शाओमी ने यह घोषणा भी कर दी है कि रेडमी 9ए की आने वाली 2 सितंबर को इंडिया में एंट्री होगी।
- इस फोन को कंपनी ‘देश का स्मार्टफोन’ टाईटल के साथ टीज़ कर रही है।
- यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।
- HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है।
इस फोन को कंपनी ‘देश का स्मार्टफोन’ टाईटल के साथ टीज़ कर रही है। शाओमी ने बताया है कि 2 सितंबर को लॉन्च होने के बाद 4 सितंबर से यह फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि रेडमी 9ए अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जो इंडिया में भी लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा जाएगा।
Redmi 9A
अंर्तराष्ट्रीय बाजार में रेडमी 9ए की बात करें तो इसमें 6.53-इंच HD+ (1600×720) एलसीडी डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच वाला दिया गया है। इसके अलावा फोन में नया 2GHz MediaTek Helio G25 चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट कम बजट वाले स्मार्टफोन में पावरफुल गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। इसके अलावा चिपसेट HyperEngine टेक्नोलॉजी और आईएमजी पावरवीआर GE8320 GPU से लैस है। फोन में 2जीबी की रैम और 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के लिए Redmi 9A में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल बैक में दिया गया है। इस सेटअप में एक सिंगल 13MP कैमरा सेंसर और एलईडी फ्लैश लाइट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP सेल्फी कैमरा फ्रंट पर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट सिम ट्रे है। इसका मतलब फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के साथ ही दो सिम का इस्तेमाल का एक समय पर किया जा सकता है। Redmi 9A में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी और यह फोन Android 10 with MIUI 11 पर कार्य करता है।
शाओमी रेडमी 9 की बात करें तो इस फोन को कंपनी की ओर से दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
शाओमी रेडमी 9ए स्पेसिफिकेशन
परफॉर्मेंस
आठ कोर, 2 गीगाहर्ट्ज
2 जीबी रैम
डिसप्ले
6.53 इंच (16.59 सेमी)
269 पीपीआई, आईपीएस एलसीडी
कैमरा
13 एमपी प्राइमरी कैमरा
एलईडी फ्लैश
5 एमपी फ्रंट कैमरा
बैटरी
5000 एमएएच
नॉन रिमूवेबल
शाओमी रेडमी 9ए प्राइस, लॉन्च की तारीख
एक्सपेक्टेड प्राइस: रु. 6,400
रिलीज की तारीख: September 2, 2020 (अनौपचारिक)
वेरियंट: 2 जीबी रैम / 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज
फोन की स्थिति: आने वाला है


Please do not enter any spam link in comment box.