‘रियलमी 7’ सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन ने Realme 7i नाम के साथ एंट्री ली है। यह फोन भी पंच-होल डिसप्ले और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ मिड बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो फिलहाल इंडोनेशिया में ही सेल के लिए उपलब्ध होगा।
- यह फोन भी पंच-होल डिसप्ले और 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ।
- फोन की स्क्रीन को पी2आई कोटेड किया गया है जो वॉटर प्रूफ है।
- Realme 7i को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है।
- यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।
Realme 7i
रियलमी 7आई के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन को पी2आई कोटेड किया गया है जो वॉटर प्रूफ है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर पंच-होल मौजूद है जिसमें सेल्फी कैमरा फिट किया गया है।
Realme 7i को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई के साथ काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह नया रियलमी फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी 7आई क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही B&W सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.1 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर सपोर्ट करता है।
Realme 7i डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी 7आई में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इंडोनेशिया में यह फोन Aurora Green और Polar Blue कलर में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 15,900 रुपये के करीब है।


Please do not enter any spam link in comment box.