![]() |
स्मार्टफोन ब्रांड Tecno कंपनी अपना एक नया बजट स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कुछ लीक रिपोर्स्ट के मुताबिक,Tecno Spark 8 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते यानी 15 सितंबर के आसपास भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस स्मार्टफोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। Tecno Spark 8 को एक डुअल-कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
Tecno Spark 8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Tecno Spark 8 में 2GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Helio P22 SoC दिया जा सकता है। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। स्पार्क 8 HiOS 7.6 पर काम कर सकता है। स्पार्क 8 में वाटरड्रॉप नॉच के साथ 6.5 इंच का एलसीडी एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया जा है। फोन में ड्यूल लेंस कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक 16MP का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री QVGA सेंसर दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4G, Wi-Fi, Bluetooth और माइक्रो USB पोर्ट दिए जा सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसे स्टैंडर्ड 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत
Tecno Spark 8 स्मार्टफोन की कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें, तो Tecno Spark 8 एक बजट स्मार्टफोन हो सकता है। स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 10,000 रुपये से कम कीमत में कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी खबरें हैं कि स्मार्टफोन को स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।


Please do not enter any spam link in comment box.