छह कैमरे के साथ Infinix Zero 8 हुआ लॉन्च, जानें स्मार्टफोन की खासियत और दाम


Infinix ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन इंडोनेशिया में लॉन्च हुआ है और जल्द ही इसकी भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। इंडोनेशिया में Infinix Zero 8 की कीमत IDR 3799,000 है जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग, 19,200 रुपये होगी। Infinix Zero 8 का सिर्फ एक ही वैरिएंट है जो 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन  काले, नीले और सफेद तीन तीन कलर ऑपश्न के साथ आता है। इसे इंडोनेशिया में 31 अगस्त को लॉन्च किया गया था।

  • स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग तकनीक भी है। 
  •  दो पंच-होल सेल्फी कैमरे दिए हुए हैं।
Infinix Zero 8: खास फीचर्स
स्मार्टफोन में दो पंच-होल सेल्फी कैमरे दिए हुए हैं इसके किनारे में फिंगरप्रिंट सेसंर भी दिया गया है। Infinix Zero 8 में 6.85-इंच फुल HD + डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट है। स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलियो जी 90 टी प्रोसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी है जो 33 वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में लिक्विड कूलिंग तकनीक भी है। स्मार्टफोन में कुल छह कैमरे हैं। पीछे की तरफ चार कैमरे हैं जिनमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर,  48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, एक अल्ट्रा नाइट वीडियो कैमरा और डेप्थ सेंसर है।

इसके अलावा अभी भारत Infinix Note 7 लॉन्च होने जा रहा है। हाल में आई कुछ रिपोर्टों के मुताबिक इनफिनिक्स खासतौर पर गेमिंग चिपसेट वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन के साथ एक लाइट वेरियंट भी लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि इनफिनिक्स नोट 7 के साथ इनफिनिक्स नोट 7 लाइट भी लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन अगर हम इनफिनिक्स नोट 7 की बात करें तो स्मार्टफोन चार रियर कैमरों और 5000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। 

इनफिनिक्स नोट 7: खास फीचर्स
इनफिनिक्स नोट 7 में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो 720 x 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ आता है। फोन की स्क्रीन का  आस्पेक्ट रेशियो 20.5:9 है। इनफिनिक्स नोट 7 में मिड-रेंज मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो 19वॉट के चार्जर को सपोर्ट करती है। ये स्मार्टफोन एंड्रॉएड 10 पर चलता है और इसके किनारे पर फइंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन के कैमरे की बैत करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.